• Sat. Jul 11th, 2026

ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराने से चालक की मौत, 2 घायल

ByVijay Singhal

Jan 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना के नौहझील थाना क्षेत्र में बरौठ चौकी के समीप ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर जा रहा ट्रैक्टर रविवार दोपहर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। हुकम सिंह (50) निवासी बिलंदपुर थाना मांट ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा था। ट्रॉली में ईंटें भरी थी। मथुरा रोड पर सुरीर से नौहझील की ओर आते समय बरौठ चौकी के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहा हुकम सिंह उछलकर ईंटों से भरी ट्रॉली के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ ट्रैक्टर पर बैठे दो साथी अनमोल निवासी बुलंदपुर थाना मांट व शिवकुमार निवासी छोली थाना बलदेव घायल हो गए। दोनों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में हुकम सिंह की मौत हुई है। अभी कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.