हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के कस्बे में राया मार्ग पर इटोकरी के समीप फसल के बचाव के लिए लगाए गए कंटीले तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में किसान आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांट राजा निवासी 62 वर्षीय हरी किशन का मांट-राया मार्ग पर इटोकरी के समीप खेत है। शनिवार शाम को किसान हरीकिशन गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए गया था। रविवार सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पर पहुंचे और देखा कि पशुओं की रखवाली के लिए कंटीले तारों में आ रहे कंरट से हरीकिशन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मृत किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत किसान के बेटे रमेशचंद्र ने खेत के पड़ोसी मांट राजा निवासी के खिलाफ तहरीर दी है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
