हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट बनाने की प्लानिंग की जा रही है। अगर प्रस्ताव पास हो गया तो स्टेडियम में 14 करोड़ के बजट से विकास कार्य कराए जाएंगे।जिला स्टेडियम में खेल सुविधाएं विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। प्रस्ताव पास होते ही स्टेडियम में 5.5 करोड़ के बजट से स्मार्ट जिम, 3.75 करोड़ के बजट से स्मार्ट स्विमिंग पूल,1.2 करोड़ के बजट से स्मार्ट वेट स्मार्ट लिफ्टिंग हॉल, 80 लाख के बजट से स्मार्ट रेसलिंग हॉल, 60 लाख के बजट से स्मार्ट वॉलीबॉल कोर्ट, 50 लाख के बजट से मुख्य द्वार, 25 लाख के बजट से स्मार्ट ऑफिस का निर्माण किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि योजना पर काम चल रहा है। कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी होनी है। प्रस्ताव पास होते ही कार्ययोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
