हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के बेलवन में यमुना किनारे स्थित मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पौष मास के दूसरे बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन के बाद मनौती मांगी। यहां लगे मेले में चल रहे भंडारों में खिचड़ी का प्रसाद भी ग्रहण किया।मांट के गांव जहांगीरपुर के समीप बेलवन में मां लक्ष्मीजी का मंदिर है। यहां पौष माह के प्रत्येक बृहस्पतिवार मां लक्ष्मी के दर्शन का विशेष महत्व है। दूसरे बृहस्पतिवार को बेलवन में मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर मां से मनौती मांगी। वहीं मेले में किसी ने चाट पकौड़ी तो किसी ने गर्म जलेबियों का स्वाद लिया। महिलाएं शृंगार की दुकानों पर खरीदारी करतीं दिखीं। बच्चों ने खेल-खिलौनाें और झूले का आनंद लिया। महालक्ष्मी सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार पौष में पांच मेले आयोजित होंगे। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए छह थानों की पुलिस टीम को बुलाया गया है। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, रामेश्वर राघव, किशोरी लाल, गिरधारी लाल, खेमचंद, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
