हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में सरेआम शातिर बाइक सवार बदमाश फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 1.32 लाख रुपये, मोबाइल, लैपटॉप लूट ले गये। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। छाता-तरोली मार्ग पर गांव बड़ावली से सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह निवासी विधिपुर, सादाबाद, हाथरस तकादा करने गया था। वहां से वह रुपये लेकर शाम करीब पांच बजे बाइक से लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे तमंचा से डरा धमकाकर मारपीट की और उससे करीब एक लाख 32 हजार रुपये, मोबाइल, लैपटॉप आदि लूट कर भाग गये। सरे शाम लूट की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक छाता त्रिलोक सिंह ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर बदमाशों की तलाश में जुट गये।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
