• Thu. Jul 9th, 2026

गृह मंत्री,रक्षा मंत्री सहित 3 प्रदेश के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद,साध्वी ऋतम्भरा के 60 वें जन्मदिन पर आयोजित

ByVijay Singhal

Dec 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में हिंदूवादी नेता और धर्म गुरु साध्वी ऋतम्भरा के 1 जनवरी को जीवन के 60 वर्ष पूरा करने के अवसर पर षष्टी पूर्ति महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साध्वी ऋतम्भरा के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देश की कई नामी राजनीति,धार्मिक और सांस्कृतिक जगत की हस्तियां शामिल होने के लिए आ रही हैं। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी की बेटियों से भी पहचान होगी। यहां शुरू हो रहे देश के पहले सैन्य बालिका विद्यालय से बेटियां तपकर निकलेंगी। उन्हें सीबीएसई पाठ्यक्रम के साथ सैन्य प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। इसका लोकार्पण एक जनवरी को साध्वी ऋतंभरा के जीवन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित षष्ठिपूर्ति महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह करेंगे। साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित वात्सल्य ग्राम परिसर में समविद् गुरुकुलम बालिका सैन्य विद्यालय आरंभ किया जा रहा है। वात्सल्य ग्राम के प्रवक्ता डॉ. उमाशंकर राही ने बताया कि विद्यालय में 120 सीटें हैं। दाखिला के लिए राष्ट्रीय टेस्‍ट‍िंग एजेंसी परीक्षा कराती है। आगामी 21 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों की ई-काउंसिल‍िंग होगी और मेरिट लिस्ट बनेगी। सत्र अप्रैल से शुरू होगा। बेटियों के तीन बैच बनाए जाएंगे। बेटियों को सीबीएसई शिक्षा के साथ सैन्य शिक्षा, खेलकूद के अलावा बाधा प्रशिक्षण भी पूर्व सैनिकों या एनसीसी द्वारा दिया जाएगा। विद्यालय में स्केट‍िंग, बालीवाल, राइफल शूट‍िंग, घुड़सवारी बालिकाओं को कराए जाते हैं। इसके अलावा सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा तय मानकों के आधार पर बाधा प्रशिक्षण के लिए मैदान तैयार कराया जाएगा। चयनित बालिकाओं की दिनचर्या सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक रहेगी। सुबह की शुरुआत ड्रिल के साथ होगी। इसके बाद सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की शिक्षा बालिकाओं को दी जाएगी। शाम को विभिन्न खेलकूद, परेड और बाधा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.