हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वीकेंड पर वृंदावन में आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन के लिए दूर दराज से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण शनिवार को सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई । ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ पड़ी। मंदिर आने वाले हर रास्ते पर भीड़ का हुजूम ही नजर आ रहा था। श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। मंदिर के समीप पहुचंने पर भक्तों के सब्र का बांध टूटता नजर आया और आपाधापी का माहौल बनने लगा जिसे संभालने में पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने जमकर पसीना बहाया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को पड़ी एकादशी के कारण सुबह ही भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया। मंदिर के आसपास और बाजर में भीड़ का हुजूम जुटने लगा। मंदिर के पट खुले तो श्रद्धालुओं में आगे बढ़ने की होड़ लग गई। बेरिकेडिंग पर रोके जाने के बाद जब श्रद्धालुओं को छोड़ा जाता तो उन में पहले पहुंचने की होड़ लग जाती और आगे बेरिकेडिंग पर जमावड़ा लग रहा था।
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया इससे यहां दोपहर तक लंबी लाइन लग गई। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में कई घंटे तक लगना पड़ा तब जाकर दर्शन हुए। भारी भीड़ में बुजुर्ग और बच्चों को बुरा हाल था। भक्त ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन की अभिलाषा लिए सुबह 6 बजे से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर लाइन में लग गए। भीड़ को नियंत्रित करने में जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों का पसीना छूट गया। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच मंदिर में प्रवेश किया। विद्यापीठ चौराहे से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहीं। देखते ही देखते मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। वहीं रास्तों पर भी पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। भीड़ के दबाव और धक्क-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं को बमुश्किल दर्शन हो सके। इसके अलावा नगर के प्रेम मंदिर, वैष्णों धाम, इस्कान मंदिर, निधिवन, ठा. राधावल्लभ मंदिर, ठा.राधादामोदर, ठा.राधारमण मंदिर, ठा. श्यामसुन्दर मंदिर, शाहजी मंदिर, रंगजी मंदिर आदि मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा है। ज्ञात रहे सेकिंड शटर-डे और रविवार का अवकाश के कारण भारी भीड़ मथुरा आई हुई है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes