• Sat. Feb 14th, 2026

व्रन्दावन में बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश, सुधार कार्य शुरू

ByVijay Singhal

Dec 9, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विद्युत आर्पूित में सुधार, बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए केंद्र की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) पर कार्य शुरू हो गया है। इस योजना के तहत देहात क्षेत्र के साथ ही वृंदावन में भी सुधार कार्य की शुरुआत हो गई है। इसके तहत जर्जर खंभों और विद्युत लाइनों को बदला जा रहा है। आरडीएसएस के तहत विद्युत अधिकारियों के साथ एक निजी कंपनी माउंट कार्लो द्वारा वृंदावन के विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे किया गया। सर्वे में यह देखा गया कि कहां पुरानी और जर्जर लाइनें हैं, तारों का जंजाल कहां और विद्युत चोरी की अधिक आशंका किन-किन क्षेत्रों में हैं। ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर सुधार कार्य शुरू किया गया है। विद्युत अधिकारियों की देखरेख में निजी कंपनी द्वारा किशोरपुरा, परिक्रमा मार्ग, चैतन्य विहार फेज 1 एवं 2, पानीघाट रामनगर कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती में पुरानी और जर्जर विद्युत लाइनों को हटाकर साढे सात किलोमीटर से अधिक बंच केबल डाली जा रही है। इसके साथ ही जो खंभे खराब स्थिति में हैं, उनके स्थान पर नए लगाए जा रहे हैं। विद्युत निगम के एसडीओ संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि आरडीएसएस के तहत वृंदावन में डेढ करोड़ से अधिक के सुधार कार्य होने से जहां बिजली चोरी पर अंकुश लगेगा, वहीं जर्जर तारों और खंभों के कारण विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। 200 किमी लाइन और 2000 पोल बदले जा रहे। लखनऊ स्तर से आरडीएसएस के अंतर्गत मिली जिम्मेदारी के बाद निजी कंपनी माउंटकार्लो द्वारा पहले ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार कार्य की शुरुआत की है। वृंदावन पास समीप राल, छटीकरा गांव में भी बिजली चोरी रोकने और सुदृढीकरण के उद्देश्य से सुधार कार्य चल रहा है। देहात और शहरी क्षेत्र में लगभग 24 करोड़ रुपए के सुधार कार्य में 200 किमी जर्जर और पुरानी लाइनों के स्थान पर बंच केबल डाली जा रही है। करीब दो हजार नए विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.