• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा को मिली 11 नई हाईटेक एंबुलेंस, इन आधुनिक सुविधाओं से है लैस

Byvijay.singhal1233

Dec 8, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मथुरा जिले को 11 नई हाईटेक 102 एंबुलेंस मिलीं हैं। इसमें प्रसूताओं को हीटर, मल्टी ऑक्सीजन के साथ आधुनिक तकनीक के स्ट्रेचर सहित अन्य सुविधा मिलेगी। पांच हाईटेक एंबुलेंस सीएचसी में खड़ी हो चुकी हैं। जबकि छह शुक्रवार शाम तक पहुंचेगी। नई एंबुलेंस मिल जाने से जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल पाएंगी। मथुरा जिले में 102 और 108 एंबुलेंस 28-28 हैं। इसमें 102 एंबुलेंस की 11 गाड़ियां सरकारी मापदंडों के अनुसार अब चलने योग्य नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पास गाड़ियों की कमी चलते अब तक इन्हीं से काम चलाया जा रहा था। इनमें प्रसूताओं को परेशानी होती थी। गाड़ी भी पुरानी होने के कारण आए-दिन खराब होती थी। इसे ठीक कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अधिक रुपये भी खर्च करने पकड़ते थे। जनपदीय प्रोग्राम मैनेजर गौरव त्यागी ने बताया, सरकारी मापदंडों में चलने की सीमा खत्म कर चुकी 102 एंबुलेंस की 11 गाड़ियों की सूचना राज्य सरकार को भेजी थी। सरकार ने पांच नई 102 एंबुलेंस भेज दी गई है। बची हुई छह एंबुलेंस शुक्रवार शाम तक आ जाएंगी। नई एंबुलेंस में हीटर की व्यवस्था है। मल्टी ऑक्सीजन सिस्टम लगा हुआ है। मैनुअल व डिजिटल दोनों तरह के बीपी उपकरण हैं। एलसीडी के साथ कैमरे लगे हैं, जो मॉनिटरिंग जीपीएस के माध्यम से कंट्रोल रूम लखनऊ करेगा। इसके अलावा ऑटोमेटिक स्ट्रेचर की भी सुविधा दी गई है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed

मथुरा। वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई राशि पर मिली 40 करोड़ रुपये की ब्याज राशि अब ठाकुरजी की सेवा में खर्च की जाएगी। इस धनराशि से ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग, पात्र और शृंगार बनवाने पर विचार किया जा रहा है। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति ने इस संबंध में सेवायत गोस्वामियों को लेखाजोखा भेजा है। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु मंदिर में रखी गोलकों और ऑनलाइन माध्यम से करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंध समिति भक्तों से मिली दान राशि को विभिन्न बैंक शाखाओं में मंदिर के खातों में जमा करती है। श्रीबांकेबिहारी महाराज के बैंक खातों में लगभग 268 करोड़ रुपये की दान राशि जमा है। वर्ष 2013 से इस जमा राशि पर बैंक द्वारा ब्याज पर ब्याज लगाकर लाभ राशि दी जा रही है। यह लाभ राशि अब बढ़कर लगभग 40 करोड़ रुपये हो गई है। मंदिर समिति ने मंदिर के सीए द्वारा तैयार लेखाजोखा रिपोर्ट सदस्य एवं सेवायत गोस्वामियों को भेजी है। गोस्वामी समाज इस धनराशि को ठाकुरजी की सेवा में कैसे लगाया जाए, इस पर मंथन कर रहा है। मंदिर समिति के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि यह ब्याज राशि पिछले 15 वर्षों से खर्च नहीं की गई थी। ठाकुरजी के लिए सोने का पलंग और पात्रबगोस्वामी समाज इस 40 करोड़ रुपये की लाभ राशि के उपयोग पर विचार कर रहा है। मुख्य रूप से ठाकुरजी के विश्राम के लिए सोने का पलंग बनवाने की योजना है। इसके अतिरिक्त, सोने के पात्र और शृंगार सामग्री भी बनवाई जाएगी। यह सभी वस्तुएं ठाकुरजी की सेवा और वैभव में वृद्धि करेंगी। 7455095736