हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में महान क्रांतिकारी, दानवीर और आर्यन पेशवा राजा महेंद्र प्रताप की 137 वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन के सभागार में “ब्रज में राजा महेंद्र प्रताप सिंह का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान” विषयक संगोष्ठी में शिक्षा जगत के लोगों के अलावा गणमान्य ने भाग लिया। प्रारंभ में अध्यक्षता कर रहे समाजवादी विचारक व वरिष्ठ अधिवक्ता हुकुमचंद तिवारी समेत अनेक गणमान्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गीता शोध संस्थान वृंदावन के कोर्डीनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने सभी अतिथियों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया।
श्री तिवारी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के आजादी दिलाने के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि राजा ने देश को आजाद कराने के लिए 32वर्ष निर्वासित जीवन काटा। अपना सब कुछ देश व समाज के लिए समर्पित कर वह राजा से रंक बन गये। उन्हे मृत्यु के उपरांत भारत रत्न मिलना चाहिए।
ब्रज भाषा के कवि अशोक अज्ञ ने दो छंद सुनाकर राजा महेंद्र प्रताप को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी कपिल देव उपाध्याय ने कहा कि देश में सबसे पहले कौशल विकास की शिक्षा दिलाने के श्रेय राजा महेंद्र प्रताप सिंह को जाता है। उन्होने अपने महल में तकनीकी शिक्षा का केंद्र खोला था। अपनी जमीन शिक्षा के लिए दान दे दी थी। वह सिद्धांतों के पक्के थे।
सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप ने जितना समाज को दिया था, उतना हमने उन्हे नही दिया। एनसीआर में उनकी विशाल प्रतिमा स्धापित होनी चाहिए। स्वामी देवेन्द्र चैतन्य, प्रोफेसर आर पी सिंह, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा आदि ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व, उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यो को याद किया। संचालन पीएमवी इंटर कॉलेज के प्राचार्य डा देव प्रकाश शर्मा ने किया। उन्होने जानकारी दी रैलीगेयर कंपनी ने कालेज की इमारत का जीणोद्धार कराया है। अब वहां समाधि को सुधारना शेष है। संगोष्ठी में पार्षद घनश्याम सिंह चौधरी, भगवान दास चौधरी, महेश चंद्र शर्मा, पीएमवी इंटर कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाओ ने आदि ने भाग लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
