• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा घनी आबादी कुशक गली में संचालित निवार फैक्ट्री में लगी आग

ByVijay Singhal

Oct 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के डोरी बाजार स्थित कुशक गली में घनी आबादी के बीच संचालित एक निवार फैक्ट्री में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। गनीमत रही की घटना के समय फैक्ट्री में मजदूर नहीं थे। आग की लपटें उठते देख मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। तत्काल फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच फायर टेंडर और समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे के भेजे टैंकरों के जरिये आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी देर रात तक आग लगने के कारणों की जांच करते रहे। कुशक गली में मोहनलाल पुत्र स्व: गोवर्धन लाल की वर्षों पुरानी निवार की फैक्ट्री है। शाम 7 करीब फैक्ट्री को बंद कर मजदूर अपने घर चले गए थे। करीब 7:15 बजे लोगों ने फैक्ट्री से धुआं व आग की लपटें उठती देख शोर मचा दिया। अफरातफरी भरे माहौल के बीच लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। उन्होंने शहर कोतवाली व मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह को जानकारी दी। तत्काल मुख्य अग्निश्मन अधिकारी 5 फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री की आगे व पीछे की दीवार को तोड़कर दमकल कर्मी अंदर घुसे और आग पर पानी की बौछार की। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग क्यों लगी इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, आग लगने की सूचना पर समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसरे ने भी पानी से भरे टैंकर भेजे। उन्होंने बताया कि उनके भेजे टैंकरों ने आठ फेरे लगाकर दमकल विभाग की आग बुझाने में मदद की।उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी आग लगे तो उन्हें तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की मदद की जा सके। आग बुझाने में उनके प्रयासों को एसएसपी शैलेश पांडेय और स्थानीय नागरिक रामप्रसाद शर्मा ने भी सराहा। उन्होंने कहा कि कसेरे की तरह हर व्यक्ति और संस्था अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो प्रशासन का काम काफी आसान हो जाता है। फायर एनओसी के विषय में होगी जांच
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया की फैक्ट्री घनी आबादी के बीच संचालित है। आग लगने पर दमकल कर्मियों को फायर टेंडर लेकर तंग गलियों में घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया की फैक्ट्री संचालक के पास फायर एनओसी है या नहीं इसकी जांच की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.