हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में शरद पूर्णिमा के अवसर पर हादसा हो गया। यहां यमुना स्नान करने पहुंचे परिवार के दो सदस्य यमुना में डूब गए। बिहार घाट पर हुए हादसे में दादा नाती के डूबने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार नाती का जन्मदिन मनाने वृंदावन आया हुआ था। दिल्ली से वृंदावन आए परिवार में शामिल बाबा और नाती यमुना में स्नान करते समय पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि शनिवार को नाती का जन्मदिन था, और वह परिवार संग वृंदावन दर्शन करने आए हुए थे। जन्मदिन की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिल्ली के नजफगढ़ रोड़ स्थित कापसहेड़ा बीएसएफ कैंप का समीप गौतम कॉलोनी के रहने वाले महेन्द्र त्रिपाठी (उम्र करीब 55 वर्ष) पत्नी शारदा देवी और नाती आशीष (उम्र करीब 7 वर्ष) के साथ शुक्रवार की रात वृंदावन पहुंचे। रात 2 बजे संत प्रेमानंद के दर्शन करने के बाद सुबह यमुना स्नान के लिए विहार घाट पहुंच गए। शनिवार सुबह करीब 7 बजे महेन्द्र त्रिपाठी ने पत्नी शारदा देवी से स्नान करने के लिए कपड़े निकालने के लिए कहा और नाती आशीष के साथ स्नान करने के लिए यमुना में उतर गए। यमुना स्नान करते समय दोनों बाबा और नाती डूबने लगे। और बचाओ बचाओ का शोर मचाने लगे। यह देख यमुना किनारे खड़ी शारदा देवी ने भी शोर मचाया तो आस पास के लोग दौड़ पड़े। वहां मौजूद नाविकों ने यमुना में छलांग लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
