• Wed. Nov 4th, 2026

ठाकुर द्वारकाधीश के विवाह के साथ बदल जाएगा उनके दर्शन का समय

Byvijay.singhal1233

Nov 3, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के दिन से द्वारकाधीश के दर्शन के सायं काल के समय में परिवर्तन किया गया है। 4 अक्तूबर को मंगला, श्रृंगार, ग्वाल और राजभोग के दर्शन पूर्व की तरह होंगे। उत्थापन के दर्शन शाम 7:30 बजे होंगे । मंडप के दर्शन रात्रि 8:15 बजे और जागरण की झांकी रात्रि 10 बजे होंगे। रात्रि 11:45 बजे तुलसी-शालिग्राम का विवाह होगा। 5 अक्तूबर की मंगला, श्रृंगार, ग्वाल और राजभोग के दर्शन प्रातः सुबह 4:30 बजे से 5 बजे तक होंगे। उसके बाद 5 अक्तूबर को सुबह की अन्य कोई झांकी नहीं होगी। 5 अक्तूबर को उत्थापन के दर्शन सायं 3:30 बजे से 3:50 बजे तक होंगे। ततपश्चात भोग के दर्शन 4:20 से 4:40 तक, संध्या आरती 4:55 से 5:10 तक एवं शयन के दर्शन 6 बजे से 7 बजे तक होंगे। इस बदले समय के अनुसार भगवान आधा घण्टा पहले 7 बजे शयन करने लगेंगे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.