हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता मिशन को लेकर प्रशासन से फिर से सक्रिय हुआ है। अब खुले में शौच करने वालों को पहले समझाया जाएगा और फिर नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी नहीं माने तो थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांव-गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके साथ ही गांव के कूड़ा घरों को सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित किया जाएगा। दरअसल जिले की 495 ग्राम पंचायतों में से महज 85 ग्राम पंचायतें ही ओडीएफ प्लस घोषित है। ऐसे में शेष ग्राम पंचायतों को भी अधिकारी ओडीएफ प्लस की श्रेणी में लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सख्ती का निर्णय लिया है। ग्राम पंचायतों में उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे, जहां लोग खुले में शौच करने जाते हैं। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव सीटी बजाकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। उन्हें शौचालय में ही शौच करने के लिए प्रेरित करेंगे। खुले में शौच करने वाले को पहले समझाया जाएगा। दूसरी बार में ग्राम प्रधान उन्हें नोटिस भेजेंगे। तीसरी बार में उनसे 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। इसके बाद भी खुले में शौच की आदत नहीं छूटी तो नजदीकी थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल अधिकारी उन स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने की रूप रेखा तैयार कर रहे हैं, जहां लोग खुले में शौच करने जाते है या फिर उसे कूड़ा घर बना रखा है। किरन चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा खुले में शौच करने वालों को पहले समझाया जाएगा। फिर नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। फिर भी नहीं माने तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
