• Thu. Feb 19th, 2026

चण्डीगढ़ प्रशासन के उच्चाधिकारी अशोक गोयल (आईएएस) ने सपरिवार किए ठा. श्रीराधा दामोदर के दर्शन

ByVijay Singhal

Oct 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर में चण्डीगढ़ प्रशासन के उच्चाधिकारी अशोक गोयल (आई.ए.एस.) सपरिवार ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज के दर्शन हेतु पधारे।
मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने उन्हें विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य देहरी पूजन करवाया।साथ ही मन्दिर के महात्म्य को विस्तार पूर्वक बताया।
अशोक गोयल (आई.ए.एस.) ने श्रील प्रभुपाद की मूल भजन कुटीर और रसोई घर के विधिवत दर्शन किए।साथ ही मंदिर की चार परिक्रमा कीं।इसके अलावा मन्दिर की विजिटर बुक में बकायदा अपनी यादों को लिपि में व्यक्त करते हुए मंदिर के प्राचीन महात्म्य पर प्रकाश डाला।तत्पश्चात उन्होंने सपरिवार ठाकुरजी का प्रसादम ग्रहण किया। इस अवसर पर मन्दिर के सेवायत आचार्य पूर्ण चन्द्र गोस्वामी महाराज ने अशोक गोयल (आई.ए.एस.) को ठाकुरजी का चित्रपट, प्रसादी-माला भेंट कर एवं पटुका ओढ़ाकर सम्मानित किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.