हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी व एसओजी टीम ने सप्ताह पूर्व रिफाइनरी से जाते समय रास्ते में गोली मार कर हत्या की घटना का खुलासा किया है। इसमें मृतक के साथ घायल ने ही अपने भाई के साथ मिल कर पहाड़ी की हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने दावा किया है कि यह घटना पूर्व में हत्या के मामले में सजा होने से बचने के लिये अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी और अपनी जांघ में गोली मार ली, ताकि पुलिस को शक न हो। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया कि 24 सितम्बर को रिफाइनरी से छड़गांव वाले रास्ते पर एस के मोड़ के समीप बाइक सवार जोगेन्द्र उर्फ पहाड़ी निवासी गांव पीलुआ सादिकपुर की गोली लगने से मौत हो गयी थी तो उसके साथ दाऊजी जांघ में गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में दाऊजी के भाई ने पुरानी रंजिश वाले ओम प्रकाश आदि के खिलाफ जानलेवा हमला करने व हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस टीमें एसपी सिटी मार्तड प्रकाश सिंह व सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह के नेतृत्व में मामले की जांच की तो लोकल इंटेलीजेंस, सर्विलांस व अन्य साक्ष्य के आधार पर घायल हुए दाऊजी,भीमसेन उर्फ विरजो उर्फ विजेन्द्र निवासीगण गांव पिलुआ सादिकपुर, फरह और दाऊजी का दोस्त विष्णु निवासी पीलुआ सादिकपुर के नाम प्रकाश में आये थे। रिफाइनरी पुलिस व एसओजी टीम ने सूचना पर शनिवार देर शाम छडगांव से पीलुआ सादिकपुर जाने वाले रोड से तीनों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया। एसएसपी ने बताया कि 20 मार्च 2019 में हुई गोपाल की हत्या में दाऊजी, जोगेन्द्र उर्फ पहाड़ी जेल गये थे। इस मामले में ओम प्रकाश ने दाऊजी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
