• Wed. Nov 4th, 2026

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री माननीय सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती का समारोह

Byvijay.singhal1233

Nov 1, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री माननीय सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती का समारोह मथुरा के हृदय स्थल होली गेट के समीप जिला अस्पताल के सामने भारतीय मानवाधिकार परिषद मथुरा जिला टीम के द्वारा रखा गया जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सह कार्यवाहक विजय बंटा जी के द्वारा माननीय सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती के कार्यक्रम का  शुभारंभ किया उसके पश्चात मिल्क केक काटकर उनकी जयंती मनाई गई । सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा संगठन के लिए सक्षम होने पर भी जो त्याग एवं समर्पण संगठन  की एकजुटता के कारण और एकत्रीकरण के कारण किया गया ऐसे महान क्रांतिकारी, समाजसेवी एवं सभी को साथ में लेकर चलने वाले माननीय सरदार बल्लभ भाई पटेल जिनके द्वारा छोटी बड़ी 562 रियासतों को हिंदुस्तान के साथ जोड़कर एक अखंड भारत के निर्माण की आधारशिला रखी गई तथा सभी को यह महसूस कराया गया कि उनकी चिंता और उनकी रक्षा भारत सरकार के हाथों में रहेगी। ऐसे वीर  लौह पुरुष के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा मुख्य अतिथि विजय बंटा जी के के द्वारा सभी को दी गई जिन्होंने अपने निजी स्वार्थ को ना सोच कर स्वतंत्र भारत के राष्ट्र हित के लिए सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री को भी भारत की एकजुटता और अखंडता के लिए क्या कर दिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से चंद्रपाल सिंह जी ,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मानवाधिकार परिषद ललित अग्रवाल ,आगरा मंडल अध्यक्ष भागवत आचार्य पंडित राजेश अग्निहोत्री ,मथुरा जिला अध्यक्ष अनुराग बंसल ,मथुरा जिला उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा ,गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जिला महामंत्री सुधीर  कृष्ण नरूला नितिन बंसल , राघव अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.