हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत आनंदपुरम कॉलोनी, लोहवन निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह गले में फंदा लगाये लटका मिला। परिजनों ने पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।आनंदपुरम कॉलोनी निवासी पुष्पेन्द्र (32) गले में फंदा लगाये लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार महाराज सिंह भाटी ने बताया कि पुष्पेन्द्र का पूर्व में एक्सीडेंट हो गया था। इसके चलते उसकी रीढ़ की हड्डी में परेशानी हो गयी थी। जिसके कारण वह ज्यादा चल फिर भी नहीं पाता था। पत्नी भी अपने मायके चली गयी थी। आशंका है कि परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया हो। मृतक के परिजनों ने पत्नी, साले समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
