• Mon. Feb 9th, 2026

धीरेन्द्र शास्त्री के बयान का विरोध में लंकेश भक्त मंडल ने कहा, मानहानि का कराएंगे केस

ByVijay Singhal

Sep 22, 2023
Spread the love

वृंदावन में स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर दिया था बयान

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन धर्म के विरुद्ध दिए जा रहे बयानों को लेकर बुधवार को वृंदावन में बयान दिया था। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन धर्म पर हमला करने वालों को रावण के खानदान का बताया था। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान का अब विरोध होने लगा है। मथुरा में लंकेश भक्त मंडल के लोगों ने कहा, वह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। लंकेश भक्त मंडल की आपातकालीन बैठक गोविंद नगर स्थित सारस्वत धर्मशाला में हुई। इसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने रावण पर जाति को लेकर की गई टिप्पणी का घोर विरोध किया गया। इस मामले मानहानि का वाद दाखिल करने का निर्णय लिया गया है।

ऐसे व्यक्ति नहीं हो सकते भगवान के भक्त और संत

लंकेश भक्त मंडल के संयोजक ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने कहा, बागेश्वर धाम के नाम से कुछ दिनों से चर्चा में आए धीरेन्द्र शास्त्री अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है। उन्होंने रावण को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जाति का बता दिया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने रावण के यजमान रहे भगवान श्रीराम का भी अपमान किया हैं। बैठक में ओमवीर सारस्वत ने कहा, धीरेंद्र शास्त्री धर्म के व्यवसाई है। दस से पंद्रह लाख रुपए लेकर प्रवचन करते हैं। ऐसे व्यक्ति कभी भगवान के भक्त अथवा संत नहीं हो सकते है। उच्च कुल विभूषित पुलिस्त ऋषि के वंश में जन्मे रावण का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय सारस्वत एडवोकेट ने कहा कि रावण ब्राह्मण थे। इस नाते हम सारस्वत ब्राह्मण रावण के वंशज हैं। रावण पर जातिगत और अपमान जनक टिप्पणी की गई है जिससे हमारे समाज के लोगो का अन्य लोगो द्वारा परिहास किया जा रहा है। जिसके लिए हम धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध मानहानि का मुकद्दमा दाखिल करेंगे। धर्म के नाम पर महान प्रकांड विद्वान रावण को अपमानित नहीं किया जा सकता है। बैठक के दौरान कुलदीप अवस्थी, हरिश्चंद सारस्वत,कैप्टन के पी सारस्वत, फौजी सुरेश सारस्वत,ब्रजेश सारस्वत एडवोकेट,दीपक सारस्वत, के के पचौरी, गजेंद्र सारस्वत, राकेश सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.