• Mon. Feb 9th, 2026

बरसाना में राधा रानी के भक्त कर सकेंगे रोप वे से दर्शन, नए साल पर मिलेगी सौगात

ByVijay Singhal

Sep 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा।उत्तर प्रदेश का तीसरा और पश्चिमी UP का पहला रोप वे मथुरा में जल्द शुरू होने जा रहा है। भक्तों को राधा रानी के दर्शनों के लिए दिक्कत न हो इसके लिए मथुरा में जल्द रोप वे सुविधा शुरू होने जा रही है। हालांकि इस रोप वे की अनुमति 7 वर्ष पहले समाजवादी पार्टी सरकार में दी गई थी। राधा रानी के धाम बरसाना में मंदिर तक आसानी से पहुंचने के लिए रोप वे बनाया जा रहा है। ऊंचा गांव रास्ते पर बनाए जा रहे इस रोप वे की लंबाई 300 मीटर होगी और ऊंचाई डेढ़ सौ मीटर रहेगी। यह रोप वे मंदिर के पीछे निकास द्वार की तरफ जा कर खुलेगा। बरसाना में बनाया जा रहा रोप वे PPP मॉडल पर बनाया जा रहा है। इस रोप वे को दिल्ली की एक कंपनी बना रही है जो राधा रानी रोप वे के नाम से काम कर रही है। बरसाना धाम में बनाए जा रहे इस रोप वे को तैयार करने में 30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बरसाना धाम में बनाए जा रहे रोप वे का 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। यहां रोप वे जिस जगह से चलेगा वहां ऑफिस
ऑपरेटिंग रूम,वेटिंग रूम तैयार कर दिए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर तक 6 टावर भी लग कर तैयार हैं। टावर के बेस और टॉप लगा दिए हैं जिन पहियों पर रोप वे चलेगा वह भी लगा दिए गए हैं। रोप वे के संचालन के लिए अब वायर और उस पर चलने वाली ट्रॉली लगना बाकी है। यह सामान चीन से आएगा,लेकिन किसी कारण से वहां से सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रोप वे तैयार कर रही कम्पनी के इंजीनियर संजय सिंह ने बताया कि ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है,कुछ समान चीन से आना बाकी है। संभावना है कि नव वर्ष पर इसे श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दिया जाएगा। बरसाना में बनाए जा रहे रोप वे में 12 ट्राली लगाई जाएंगी। इसमें एक ट्राली में 4 श्रद्धालु सफर कर सकेंगे। इसका संचालन दिन के समय किया जायेगा। बरसाना में बनने वाला यह उत्तर प्रदेश का तीसरा रोप वे है। इससे पहले चित्रकूट और विंध्याचल धाम में रोप वे लगाए गए थे। राधा रानी का मंदिर ब्रह्मांचल पर्वत पर है। जहां दर्शनों के लिए पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 350 सीढ़ी चढ़कर जाना होता है। ज्यादा सीढ़ियां होने की वजह से बहुत से श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो दर्शन करने से रह जाते हैं। हालांकि यहां श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए ले जाने के लिए पालकी भी मिलती है। दो लोगों द्वारा उठाई जाने वाली इस पालकी में एक ही व्यक्ति सफर कर सकता है। जिसका भाड़ा भी ज्यादा होता है। बरसाना धाम में राधा रानी के दर्शनों के लिए आम दिनों में 20 से 25 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह संख्या छुट्टी वाले दिनों में लाखों में पहुंच जाती है। इस रोप वे के बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि जल्द रोप वे तैयार होगा।बरसाना धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए दिसंबर 2016 में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए यह सौगात दी थी। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आई। इस समय तक जगह का चिह्नांकन नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बनने के बाद जगह चिह्नित की गई और रोप वे बनाने वाली कंपनी ने काम शुरू किया। करीब 1 साल में जगह का समतलीकरण एवं अन्य जगह की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब रोप वे का सामान आने की बारी आई तो कोरोना शुरू हो गया। जिसकी वजह से चीन से आने वाला सामान नहीं पहुंच सका। कोरोना के बाद फिर से इसे बनाने का काम शुरू किया गया। अब बरसाना के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यह सौगात उनको मिल जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.