मथुरा। व्रन्दावन में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लास अभी खत्म भी नहीं हुआ कि अब मंदिर और आश्रमों में श्रीराधाजी के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राधावल्लभ संप्रदाय, गौड़ीय संप्रदाय समेत सभी संप्रदायों में राधाजी के जन्मोत्सव का उल्लास छाएगा। राधाष्टमी पर नगर में दिव्य और भव्य शोभायात्रा (चाव) निकाली जाएगी। हरिदासीय संप्रदाय के आश्रमों में स्वामी हरिदास के जन्मोत्सव की धूम होगी। टटिया स्थान में राधाष्टमी का महापर्व उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा, हरिदास नगर स्थित स्वामी हरिदास रसोपासना केंद्र में नौ दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बन महाराज कालेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में दुनियाभर के दिग्गज संगीतज्ञ स्वामी हरिदास को अपनी भावांजलि अर्पित करने वृंदावन आएंगे। भगवान श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति राधाजी का जन्मोत्सव 23 सितंबर को वृंदावन में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राधावल्लभ मंदिर के साथ निंबार्क और गौड़ीय संप्रदाय मेंं राधाजी के जन्मोत्सव पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 23 सितंबर की भोर में ही ठाकुरजी का महाभिषेक होगा और सुबह दधिकांधा में भक्तों को उपहार लुटाए जाएंगे। स्वामी हरिदास की साधना स्थली निधिवन राज मंदिर में स्वामीजी के श्रीविग्रह का महाभिषेक होगा और बधाई गाई जाएंगी। इसी के साथ हरिदासीय संप्रदाय के मुख्य स्थल टटिया स्थान पर भी भोर में चार बजे चंदनयात्रा के बाद स्वामी हरिदासजी के करुआ के दर्शन भक्तों को कराए जाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति राधाजी का जन्मोत्सव 23 सितंबर को वृंदावन में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राधावल्लभ मंदिर के साथ निंबार्क और गौड़ीय संप्रदाय मेंं राधाजी के जन्मोत्सव पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 23 सितंबर की भोर में ही ठाकुरजी का महाभिषेक होगा और सुबह दधिकांधा में भक्तों को उपहार लुटाए जाएंगे। स्वामी हरिदास की साधना स्थली निधिवन राज मंदिर में स्वामीजी के श्रीविग्रह का महाभिषेक होगा और बधाई गाई जाएंगी। इसी के साथ हरिदासीय संप्रदाय के मुख्य स्थल टटिया स्थान पर भी भोर में चार बजे चंदनयात्रा के बाद स्वामी हरिदासजी के करुआ के दर्शन भक्तों को कराए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
