हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
किसानों की लड़ाई में सभी लोगो से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
किसानों के हर सुख दुख में किसानों के साथ खड़ा हूँ-राजकुमार तौमर
मथुरा-भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर ने बल्देव के गांव पटलौनी भरतिया गढ़ी नंदू अवैरनी टोडर इसके राया सियरा और बाजना के गांव पारसौली शल्ल मुडिलिया आदि में किसानों से जनसम्पर्क किया।जिसमे किसानो से 2 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव में पहुंचने की अपील की और कहा कि अपनी लड़ाई खुद अपने आप लड़नी पड़ेगी पिछले दिनों बेमौसम बरसात के कारण किसानो की शत प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है कई गांवों में अभी भी जलभराब है जिसके कारण सरसों आलू और गेहूं की फसल की बुबाई सम्भव नही है कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन देकर किसानों की बर्बाद फसल का सर्वे कराने और रिपोर्ट शासन को भेजकर मुआवजा दिलाने की मांग की गई थी लेकिन सर्वे के नाम पर केवल खानापूर्ति करके मामला खत्म कर दिया गया है शासन को सही सर्वे कराकर रिपोर्ट नही भेजी गयी है जिसकी वजह से किसानों की बर्बाद फसल का कोई मुआवजा किसानो को नही मिलेगा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक 2 नवंबर को जिलाधिकारी मथुरा के कार्यालय का घेराव करेगी और मांग करेगी कि किसानों को प्रति एकड़ साठ हजार रुपये मुआवजा देने और किसानों पर किसी भी प्रकार के बकाया जैसे बिजली बिल किसान क्रेडिट कार्ड या कोई अन्य लोन का भुगतान करने का दबाब ना बनाया जाए अगर किसी भी किसान पर किसी अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दबाब बनाया गया तो किसान यूनियन बर्दास्त नही करेगी।जनसंपर्क के दौरान लालसिंह तौमर हरिपाल प्रधान अवधेश रावत रतन बाबा अजय बाबा छोटू चौधरी उदयवीर सरपंच ओमप्रकाश पचाहरा मुकेश रावत संदीप चौधरी अर्जुन चाचा ओमवीर सिंह अजय सरपंच वेदवीर पहलवान सोनवीर सिह ब्रजेश राघव चंद्रपाल सिकरबार कुलदीप चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
