• Sun. Jul 5th, 2026

राज्यभर के अहीरों के बयान पर रामगोपाल का पलटवार:कहा- हमें डर लगता

ByVijay Singhal

Aug 22, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में सपा ने मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें ब्रज की 12 लोकसभा सीट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी शामिल हुए। रामगोपाल यादव ने ​राजभर के बयान अहीरों की बुद्धि 12 बजे खुलती है पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, हमें डर लगाता है कि चुनाव के बाद राजभर को चलने में दिक्कत न हो जाए। शिवपाल यादव के फिरोजाबाद से अक्षय यादव के चुनाव लड़ने के बयान पर कहा कि वह कह रहे हैं तो अक्षय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए काम करे। चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाए। कार्यकर्ता शब्दों का चयन सही करे। मोदी भाजपा के नही देश के प्रधानमंत्री है। हम नीति के विरोधी हैं, लेकिन गलत शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते। गठबंधन के सवाल पर राम गोपाल ने कहा कि भाजपा गठबंधन से बौखला गई है। आगे होने वाले पांचों राज्यों के चुनाव में भाजपा हार रही है। बसपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि गठबंधन हमने तो तोड़ा नहीं बहन जी ने चुनाव के बाद अचानक घोषणा कर दी थी। कार्यक्रम को संबोधित करते प्रोफेसर राम गोपाल ने कहा, भगवान कृष्ण से बड़ा कोई राजनीतिज्ञ नहीं है। इस धरती से अत्याचारी कंस का खात्मा करने के बाद द्वारिका नगरी बसाई गई। वहां से भी कुरुक्षेत्र में आकर अन्यायियों को समूल नष्ट करने का काम किया। भगवान ने कहा अन्याय के खिलाफ नीति से हटकर कदम उठाना पड़े वह भी न्याय संगत है। आप लोगों को हम ज्यादा नहीं सिखा सकते। ” वही, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा संघटन अनुशासन के बिना नहीं चलता। सपा ही भारत का भविष्य है। सपा की सदस्यता का मतलब जीवन बीमा है। राम गोपाल यादव ने कहा, ” देश के मौजूदा हालात से हर कोई परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार की मानसिकता आरक्षण खत्म करने की है। सरकार ने नौकरी देना बंद कर दिया है। इसके बाद आउट सोर्सिंग भर्ती हो रही है। आउट सोर्सिंग में न आरक्षण, न नौकरी की गारंटी है। उन्होंने कहा, सपा ने अपने कार्यकाल में अध्यापकों को रेगुलर किया था। वह भी हटा दिए गए। प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि अपराध खत्म हो गया है। बहुत सी घटनाएं ऐसी होती है। जिसमें भाजपा के लोग अधिकारी को पीटते हैं। इस सरकार में न लोगों को सम्मान मिल रहा, न रोजी रोटी और न ही जीवन सुरक्षित है। राम गोपाल यादव ने कहा, लखनऊ जैसे शहर में महिला रात को नहीं निकल सकती। बड़े अपराधी मुख्यमंत्री के मंच पर दिखाई दे रहे है। अपराधी भाजपा समर्थक नहीं हैं, तो पुलिस कस्टडी में मार दिया जाता है। सरकार के लोग कत्ल भी कर दे तो FIR भी नही होती। मगर ज्यादा दबाव बनता है तो दूसरे अपराधी के खिलाफ केस दर्ज हो जाएगा। देश में हर दिन गरीबों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ” चंद्रयान कल शाम को उतरेगा। इसके चलते स्कूलों को शाम को खोला जाएगा। बच्चों को लैंडिंग दिखाई जाएगी। लेकिन लैंडिंग नहीं बल्कि बच्चों को प्रधानमंत्री का भाषण सुनाया जाएगा। हिटलर का प्रचार मंत्री का करना काम था। सौ में से 1 झूठ को सच साबित करना। यही हाल है इनका यह सौ फीसदी झूठ बोलते हैं। आज जो बोल गए कल क्या बोलेंगे पता नहीं। हर बार नए जुमले आते हैं। सरकार के जो काम होते हैं, वह काम नहीं करते। इनका काम सत्ता में बने रहना है। चाहे देश गर्त में जाए। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ता लोगों को बताएं कि नौकरी नहीं मिल रही तो समाज में कोई सम्मान नहीं। राशन में मिलने वाला अन्न जल्द चुनावों के कारण मिल रहा है। जब व्यक्ति मांग कर खाने लगता है तो आत्मसम्मान खत्म हो जाता है। चीन हर दिन देश में अंदर घुस रहा है। पीएम,रक्षा मंत्री,ग्रह मंत्री किसी ने कुछ नहीं कहा। अरुणाचल में गांव कब्जा लिए कुछ कहा नहीं। 2014 में जब सरकार आई तब से देश की सीमा सिकुड़ गई है। यह सबसे लज्जा करने की बात है। राम गोपाल ने कहा, ” हिंदुस्तान के जितने प्रधानमंत्री हुए उनमें कुछ कम दिन के लिए हुए। लेकिन ज्यादा दिन के लिए जो हुआ वह बहुत अच्छा था। वर्तमान सरकार कहती है जो हुआ वह 2014 के बाद हुआ है। अटल जी की तारीफ की। अटल जी जैसा व्यक्तित्व नहीं हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा ,” वोटर लिस्ट बन रही है। उसमें सभी लोग देखे नाम न कट जाए। ऑनलाइन वोट बनवाइए। किसी के हाथ में मत दीजिए। नए बूथ बन रहे हैं। सभी लोग भाषा पर नियंत्रण रखे। मोदी आज भाजपा के नहीं देश के प्रधानमंत्री है। हम नीति के विरोधी हैं, लेकिन गलत शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि संघटन अनुशासन के बिना नहीं चलता है। सपा ही भारत का भविष्य है। सपा का सदस्यता शुल्क 4 रुपए हर साल है। ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं। सपा की सदस्यता मतलब जीवन बीमा है। सदस्यता शुल्क से पार्टी चलती है। सबसे पहले प्रारंभिक सदस्य बनें। आपके पैसे से राजनीति करेंगे तो आपकी खुशहाली के लिए काम करेंगे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.