हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कृश्णा नगर में साड़ी के शोरूम से चोरी करने बाले 2 चोरों को गिरफ्तार किया है।थाना कोतवाली जपनद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 0496/2023 धारा 380/457/411/34 भादवि में मुखबिर खास की सूचना पर उ0नि0 अजय अवाना उ0नि0/चौकी प्रभारी कृष्णानगर जदनपद मथुरा मय हमराहीयान फोर्स द्वारा एक वारगी दविश देकर 02 अभियुक्तगण को मय माल व 43000/- रूपयों के साथ भूतेश्वर रेलवे स्टेशन से आज दिनांक 21/08/2023 समय 02.14 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को मय माल के थाना हाजा लाकर दाखिल कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।उल्लेखनीय है कि दिनांक 14/08/2023 को कृष्णानगर मार्केट में अरविन्द कुमार अग्रवाल की साडी के शोरूम का शटर काटकर कैश काउण्टर से 2,80,000/- रूपये व एक मोबाइल चोरी किया गया था।
745095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
