• Sun. Nov 29th, 2026

सड़क किनारे पड़ा मिला पायजेब कारीगर का शव,

Byvijay.singhal1233

Aug 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जमुनापार थाना क्षेत्र के डहरुआ रोड पर शुक्रवार रात एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिवार वालों की जानकारी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। इधर, पुलिस सड़क हादसे में मौत होना मान रही है। शव का पोस्टपॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट आने का इंतजार है। विजय (35) निवासी गांव कल्याणपुर, जमुनापार शहर में पायजेब कारीगर के तौर पर काम करता था। शुक्रवार रात वह काम खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी डहरुआ रोड पर कोल्ड स्टोरेज के संदिग्ध परिस्थिति में बाइक से गिर गया। इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। शव के पास ही बाइक पड़ी मिली बाइक नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त करते हुए उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मारी है। इस कारण युवक की मौत हो गई। बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। इधर, मौके पर पहुंचे विजय के परिजनों ने बताया कि उन्हें हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका है। मृतक विजय दो बच्चों का पिता था। परिवार के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होने के बाद पुलिस को इस मामले में तहरीर देंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.