• Sun. Jul 5th, 2026

कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर बाप को पीट-पीटकर मार डाला,

ByVijay Singhal

Aug 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया इलाके में एक शख्स की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी और बेटे पर लगा है। बेटी के खुलासे के बाद असली सच्चाई सामने आई है। फिलहाल पुलिस फरार मां-बेटे की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, थाना इलाके के सादाबाद रोड पर शुक्रवार रात एक कलयुगी बेटे ने मां के साथ मिलकर अपने पिता की पीट- पीटकर हत्या कर दी। आरोपी उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां सड़क दुर्घटना का मामला बताया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां और बेटे ने शव का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। राया थाने में पहुंची मृतक की बेटी ने मामले का खुलासा किया। खुलासे के बाद पुलिस में खलबली मच गई। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। आरोपी मां-बेटे फरार हैं। थान सिंह निवासी बाईदपुर, नौझील मथुरा अपने तीन बच्चों और पत्नी साथ राया थाना इलाके के सादाबाद रोड स्थित महेश नगर कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता था। थान सिंह की पत्नी बेबी मजदूरी करने जाती है। यह थान सिंह को  नागवार गुजरता था। इसको लेकर घर में विवाद होता था। विवाद को लेकर थान सिंह नशे का भी सेवन करने लगा था। शुक्रवार रात 8 बजे करीब थान सिंह सादाबाद रोड पर नशे का सेवन कर रहा था। उसका बड़ा पुत्र अनिल और पत्नी बेबी वहां पहुंचे। दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में आए लोगों को भी भला-बुरा कह दिया। इसके बाद थान सिंह को निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा पूछताछ करने पर मां बेटे ने बताया कि थान सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इसके बाद शव को घर लाकर गुपचुप रूप से अंतिम संस्कार कर ठिकाने लगा दिया। जब मृतक की बेटी को इस घटना के संबंध में जानकारी हुई तो वह मायके पहुंची। यहां उसे ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद वो राया थाने में पहुंची। वारदात के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। राया थाना इंस्पेक्टर अजय किशोर के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक की बेटी से लिखित में तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर आते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.