• Sun. Jul 5th, 2026

डेयरी पर बिक रही थी शराब, संचालक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के पालीखेड़ा तिराहे के पास स्थित कुंतल डेयरी से शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है। आबकारी निरीक्षक निहांत यादव ने मौके से 5.2 लीटर शराब बरामद कर डेरी संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि पाली खेड़ा तिराहा के पास स्थित कुंतल डेरी से शराब बिक्री होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच डेयरी संचालक सुरेश सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी मलऊ, मगोर्रा को 5.2 लीटर शराब के साथ पकड़ा। शराब को जब्त कर उसके खिलाफ थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.