• Sun. Jul 5th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विशेष प्रवर्तन अभियान की चैकिंग के लिए निम्नलिखित टीम गठित

ByVijay Singhal

Aug 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 17 अगस्त। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विशेष प्रवर्तन अभियान की चैकिंग के लिए निम्नलिखित टीम गठित की गई। उन्होंने अवगत कराया है कि प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत दिनांक 20 अगस्त 05 सितम्बर 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जायेगा। अभियान के सकुशल संपन्न कराने हेतु नगर मजिस्टेट, सभी उप जिला मजिस्टेट तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस द्वारा निंरतर चैकिंग की जायेगी और अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करेगी। अन्य प्रान्तों से लगी जनपद मथुरा की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाये एवं नियमित रूप से रोड़ चैकिंग करायी जाये, जिससे किसी भी दशा में अवैध मदिरा की तस्करी न हो। जिलाधिकारी ने उक्त अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान किसी भी कार्मिक द्वारा बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ा जायेगा। ऐसी सूचना प्राप्त होने पर संबंधित कार्मिक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.