• Sun. Jul 5th, 2026

मा0 मंत्री लक्ष्मी नारायण चोधरी जी ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को किया रवाना

ByVijay Singhal

Aug 17, 2023
Spread the love
मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को मिली नई सौगात, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 17 अगस्त। ब्रज में आने वाले श्रद्वालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों के भ्रमण एवं दर्शन हेतु जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर कण्डक्टड टूअर के संचालन का शुभारम्भ अमृत महोत्सव की श्रृंखला में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मा0 मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उत्तर प्रदेश श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी जी ने हरी झंडी दिखाकर दो बसों को रवाना किया। कण्डक्टड टुअर स्मार्ट सिटी की बसों के माध्यम से संचालित किया जायेगा। एक टूअर वृन्दावन से प्रारम्भ होकर मथुरा, गोवर्धन एवं गोकुल होते हुए वापस वृन्दावन पर समाप्त होगा। जबकि दूसरा दूअर मथुरा से प्रारम्भ होकर गोवर्धन एवं गोकुल होते हुए वापस मथुरा पर समाप्त होगा।
दोनों बसें वातानुकूलित हैं, इन टूअर्स में यात्रियों को भ्रमण एवं दर्शन हेतु पर्याप्त समय का निर्धारण किया गया है। ये टुअर्स मण्डलायुक्त की अपेक्षानुसार जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन एवं निर्देश पर उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम एवं उ0प्र0 पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किया गया है, जिनका संचालन परिवहन निगम के माध्यम से निरन्तर किया जायेगा।
ये बस सेवायें पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यन्त उपयोगी, पर्यटन गतिविधि होगी। इस कण्डक्टड टुअर का किराया 200 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है तथा एक डेस्टीनेशन से दूसरे डेस्टीनेशन के मध्य का किराया प्रति डेस्टीनेशन 50 रूपये निर्धारित किया गया। डेस्टीनेशन के मध्य रास्ते की सवारी प्रतिबन्धित रहेगी।
मथुरा से प्रारम्भ होने वाली बस सेवा प्रातः 8.30 बजे रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन से गोकुल हेतु रवाना होगी। 9.15 से 10.30 बजे तक गोकुल भ्रमण करेगी और गोवर्धन के लिए प्रस्थान करेगी। 12 से 02 बजे गोवर्धन दर्शन करायेगी, 02 से 03 बजे तक भोजन एवं विश्राम तथा उसके बाद मथुरा हेतु प्रस्थान करेगी। 04 से 05 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा दर्शन करायेगी।
वृन्दावन से प्रारम्भ होने वाली बस सेवा प्रातः 7.30 बजे टीएफसी वृन्दावन से श्रीकृष्ण जन्मभूमि हेतु प्रस्थान करेगी, 8.15 से 9.15 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करायेगी। 10.30 से 01 बजे तक गोवर्धन पहुॅचकर दर्शन करायेगी, 01 से 02 बजे तक भोजन और उसके बाद गोकुल हेतु प्रस्थान करेगी। 3.30 से 4.30 बजे तक गोकुल आगमन पर गोकुल दर्शन एवं पूजन करायेगी और उसके बाद वृन्दावन हेतु प्रस्थान करेगी तथा 5.30 बजे वृन्दावन पहुॅचेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.