• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा में लगाई गई सूर्य घड़ी, डीएम,एसएसपी ने किया लोकार्पण

ByVijay Singhal

Aug 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सूर्य की दिशा से समय का ज्ञान बताने के लिए मथुरा में सूर्य घड़ी लगाई गई है। सदर तहसील में लगाई गई सूर्य घड़ी का डीएम और एसएसपी ने लोकार्पण किया। इस दौरान डीएम ने सदर एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए कि इसकी स्कूल के बच्चों को अवलोकन कराएं जिससे वह सूर्य घड़ी के बारे में जान सकें। स्वंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडे ने सदर तहसील में लगाई गई सूर्य घड़ी का लोकार्पण किया। सूर्य घड़ी के जरिए सूर्य की दिशा से समय के बारे में जानकारी की जा सकती है। डीएम ने सदर एसडीएम अजय जैन और तहसीलदार उषा सिंह को निर्देश दिए कि मथुरा के स्कूल,कॉलेज के छात्र छात्राओं को इस घड़ी का अवलोकन कराएं। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र की इस खूबसूरत घड़ी के बारे में बताएं। सूर्य घड़ी का लोकार्पण करने के बाद डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एडवोकेट रजनीश कुमार जैन,हकीम सिंह,निखिल अग्रवाल,सत्येंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.