• Sun. Nov 29th, 2026

कृष्णा नगर में कपड़ा शोरूम से चोरी

Byvijay.singhal1233

Aug 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके कृष्णा नगर में चोरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी है। चोरों ने कृष्णा नगर में एक रेडिमेड गारमेंट्स के शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शटर काटकर अंदर घुसे और लाखों रुपए नगद चोरी कर ले गए। कृष्णा नगर पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। शहर कोतवाली क्षेत्र का कृष्णा नगर इलाका इन दिनों मथुरा का सबसे पॉश इलाका है। यहां सभी बड़े ब्रांड के कपड़ों और गहनों के शो रूम हैं। सोमवार की सुबह उस समय यहां हड़कंप फैल गया जब मुख्य चौराहा पर बने वधु वेडिंग प्लाजा शो रूम में चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात की जानकारी मिलते ही शोरूम स्वामी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
कपड़ों के शोरूम में चोरों ने घुसने से पहले शटर काटी इसके बाद लाइट बंद करने के लिए विद्युत मीटर से केबल काट दी। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने शटर काटने के बाद अंदर लगा शीशा तोड़ा और शो रूम में घुस गए। चोर इत्मीनान से वारदात को अंजाम देते रहे और इलाका पुलिस को खबर भी नहीं हुई। शो रूम में घुसे चोरों ने गल्ले में रखे साढ़े 3 लाख रुपए चोरी किए और मौके से बेखौफ होकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। वहीं पॉश इलाके में हुई चोरी की इस वारदात से व्यापारियों में रोष है। दुकान स्वामी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि उनको जब जानकारी हुई तो वह शोरूम पर पहुंचे जहां देखा चोरों ने शीशा तोड़ दिया और गल्ले से साढ़े 3 लाख रुपए चोरी कर लिए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.