• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा में रजिस्ट्री कार्यालय पर अधिवक्ता, दस्तावेज लेखको की हड़ताल

ByVijay Singhal

Aug 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा सिविल लाइन क्षेत्र में कचहरी के पास स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर हड़ताल की गई। यहां से जुड़े दस्तावेज लेखक,स्टांप बैंडर ने काम बंद कर दिया। रजिस्ट्री कार्यालय में धरने पर बैठ गए। यह लोग कार्यालय को स्थानांतरण करने का विरोध कर रहे हैं। कार्यालय स्थानांतरण न करने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीएम को पत्र सौंपा। सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रजिस्ट्री कार्यालय पर बैठने वाले अधिवक्ता, स्टांप वेंडर,दस्तावेज लेखक, फोटोग्राफर एवं अन्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना कर रहे है। धरना कर रहे लोगों का कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय को जिला प्रशासन द्वारा स्थानांतरित किया जा रहा है जिसके चलते यहां आने वाले लोगों के साथ-साथ उनका भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मांग को लेकर वह कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है । जिसकी चलते उनका गुस्सा फूट पड़ा और सभी लोगों के द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठकर ही विरोध प्रदर्शन किया गया।वही उनका कहना है कि रजिस्ट्री कार्यालय जहां भी स्थानांतरित किया जाए वहां सदर और प्रथम रजिस्ट्री कार्यालय एक ही स्थान पर हो और अधिवक्ता दस्तावेज लेखकों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था वहां की जाए। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता देशबंधु शर्मा का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन इस मामले में उनसे वार्ता नहीं करता तब तक यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। उनका कहना है कि इस कार्यालय के माध्यम से वर्ष में 500 करोड़ का राजस्व प्रदेश सरकार को दिया जाता है और हजारों परिवार इस कार्यालय में कामकाज कर अपना भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसे में इस कार्यालय का स्थान बदला जाना इन लोगों के काम धंधे पर रोक लगाना है। मथुरा सिविल लाइन इलाके में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय 1915 में तत्कालीन कलेक्टर डैंपियर द्वारा बनवाया गया था। यहां वर्तमान में प्रतिदिन 180 से 200 आवेदन किए जाते हैं और करीब 40 करोड़ की रजिस्ट्री होती हैं। अगर यह हड़ताल लंबी चलती है तो राजस्व को बड़ा नुकसान हो सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.