• Sun. Nov 29th, 2026

मथुरा में 2 सेकेंड में लूटे 3 लाख की चेन,फिर झपट्टा मारकर भागे लुटेरे

Byvijay.singhal1233

Aug 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बदमाशों ने दिन दहाड़े हाइवे पर युवक के गले से 5 तोले की चेन लूट ली। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि युवक खराब क्रेन के सामने खड़ा होकर मैकेनिक से बात कर रहा था। तभी दो युवक काले रंग की पल्सर बाइक से आए। तकरीबन 20 मीटर दूर बाइक खड़ी कर दी। इसमें एक युवक क्रेन के पास खड़े युवक के पास आया। इसके बाद 20 सकेंड क्रेन के पास खड़े युवक से बातचीत। बदमाश ने युवक से कहा मशीन में क्या हो गया, युवक हाइवे की तरफ इशारा करके बात कर रहा था। जैसी ही चेहरा घुमाया। 2 सकेंड में बदमाश ने गले से चेन तोड़ा। 20 मीटर दूर खड़े युवक ने पहले से स्टॉर्ट बाइक पर बैठकर भाग गया। घटना गुरुवार दोपहर थाना कोसी क्षेत्र की है। दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर रणधीर सिंह की प्रधान क्रेन सर्विस है। यहां रणधीर सिंह का बेटा सोनू की एक मशीन खराब हो गई थी। वह मैकेनिक से ऑफिस के सामने ही ठीक करा रहा था। तभी दो बदमाश आए और चेन तोड़कर भाग गए। वारदात की जानकारी सोनू ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे CCTVखंगाले। कोसी थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.