हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीटेक कर एक निजी कंपनी ने जॉब करने वाले एक युवक ने अध्यात्म में रुचि दिखाते हुए गोपाल प्रपत्ति दीपिका ग्रंथ का लेखन किया है। यह ग्रंथ भगवान कृष्ण की उपासना के साथ साथ गोपाल सहस्रनाम के बारे में बताता है। ग्रंथ का विमोचन श्री कृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित श्री मद भागवत कथा में किया गया।श्री कृष्ण जन्मस्थान पर चल रही श्री मद्भागवत कथा के समापन अवसर पर ग्रंथ का विमोचन किया गया। भागवत प्रवक्ता राधा रमण मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी ने ग्रंथ का विमोचन करते हुए प्रश्नता व्यक्त की। भागवत प्रवक्ता पुंडरीक गोस्वामी ने कहा कि यह एक अनूठा ग्रंथ है जो भगवान श्री कृष्ण की उपासना में प्रत्येक स्थल पर मार्ग दर्शन करेगा ग्रंथ के विमोचन के अवसर पर ग्रंथकार कमल नयन चतुर्वेदी ने कहा कि इसमें वैष्णव धर्म के आचार विचार का व्यापक वर्णन है तथा नारद पंचरात्र के अनुसार श्री कृष्ण की सेवा विधि बताई गई है। वर्तमान में श्री गोपाल सहस्रनाम भक्तों को सुलभ नहीं मिलता उसका भी वर्णन इस ग्रंथ में किया गया है। गोपाल प्रपत्ति दीपिका ग्रंथ के युवा लेखक कमल नयन चतुर्वेदी बीटेक की पढ़ाई करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। 25 वर्षीय कमल की आध्यात्म में रुचि होने के कारण उन्होंने यह ग्रंथ लिखा। कमल को श्री मद्भागवत एवं सनातन संस्कृति से जुड़े ग्रंथों का विशेष ज्ञान है। ग्रंथ के विमोचन के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा,सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी,बसंत चतुर्वेदी,देवेश आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
