• Sat. Jul 4th, 2026

नई बस्ती के निवासी पहुंचे प्रशासन के द्वार, रेल लाइन के लिए तोड़े गए मकान, आवास दिए जाने की मांग

ByVijay Singhal

Aug 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन रेल लाइन के गेज परिवर्तन के लिए हटाए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावित निवासी डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उनको कचहरी में घुसने से रोक दिया। गेट पर रोके जाने से नाराज नई बस्ती निवासियों ने प्रदर्शन किया। नई बस्ती के करीब 200 से ज्यादा निवासी शुक्रवार को रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कचहरी पहुंचे। यहां कचहरी के गेट से अंदर जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद सभी लोग गेट पर ही प्रदर्शन करने लगे। कचहरी पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह डीएम से मिलने आए थे लेकिन मिलने नहीं दिया गया। प्रदर्शन करने पहुंची महिला रूबीना ने बताया कि उनका पक्का मकान है,रजिस्ट्री है। न कोई सूचना दी न नोटिस दिया सीधा बुलडोजर लाकर खड़ा कर दिया। रूबीना ने कहा न बच्चों को निकलने दिया गया और न ही अधिकारी बात कर रहे। सरकार अपनी जमीन चिन्हांकन कर दे,हमारी जमीन का चिन्हांकन कर दे। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के लिए नई बस्ती इलाके के महिला,पुरुष और बच्चे पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए कचहरी के गेट पर सिटी और रिफाइनरी सर्किल का फोर्स तैनात किया गया। एसपी सिटी के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को कचहरी के अंदर नहीं घुसने दिया। करीब एक घंटे तक डीएम से मिलने को लेकर जद्दोजहद चलती रही जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे कचहरी के गेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने आए सोनू शाह ने कहा कि रेलवे अपनी जमीन बता रहा है,सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया है। सरकार से मांग है कि उनके रहने की व्यवस्था की जाए,पुनर्स्थापन के लिए जमीन दी जाए। मथुरा वृंदावन के 12 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक पर गेज परिवर्तन का काम किया जा रहा है। यहां 403 करोड़ रुपए की लागत से मीटर गेज को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास बनी नई बस्ती में हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया था। रेलवे ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए यहां 153 अवैध मकानों में से 60 को ध्वस्त कर दिया। जबकि बाकी को हटाने के लिए 3 दिन का समय दिया था। इसीके खिलाफ नई बस्ती के लोग प्रदर्शन करते हुए कचहरी पहुंचे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.