• Sat. Jul 4th, 2026

स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी बस पर गिरा पोल,

ByVijay Singhal

Aug 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दिशा सूचक के लिए लगाया गया एक भारी भरकम पोल स्कूल बस पर गिर गया। पोल के गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पोल को हटाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मथुरा के पॉश इलाके डैंपियर नगर में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब यहां म्यूजियम के पास लगा एक भारी भरकम पोल धराशाई हो गया। जिस समय पोल धराशाई हुआ उस समय मौके से एक स्कूल बस गुजर रही थी। गनीमत रही कि जिस समय बस पर पोल गिरा उस समय बस में बच्चे नहीं थे। शहर के एक कान्वेंट स्कूल की बस सुबह करीब 8 बजे बच्चों के लेने जा रही थी। बस जैसे ही डैंपियर नगर में म्यूजियम के पास पहुंची कि तभी अचानक दिशा सूचना के लिए लगाया गया पोल अचानक से धराशाई हो गया। पोल बस पर जहां गिरा वह जगह बस ड्राइवर की सीट के पीछे थी। गनीमत रही कि इस हादसे में बस ड्राइवर बाल-बाल बच गया। पोल बताया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा लगाया गया था। करीब 2 वर्ष पहले लगाए गए इस पोल के नीचे का हिस्सा गल गया था। स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि वह किसी काम से निकले थे कि बंदर पोल को तेज तेज हिला रहे थे। बंदरों के हिलाने और गलाब के कारण पोल धराशाई हो गया। यह तो गनीमत रही कि पोल के गिरने से कोई जन हानि नहीं हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.