हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू कर दी हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन होंगे। मंचों पर कलाकार सांस्कृति कार्यक्रम कर द्वापरयुग जीवंत करेंगे। छह और सात सितंबर को यह आयोजन होने हैं। जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी जगमग नजर आएगी। चौराहा, मार्गों की सजावट होगी। घाट सजाए जाएंगे। सेल्फी स्थल बनाए जांएगे। उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम, चौराहों की सजावट के स्थल लगभग तय कर दिए गए हैं। जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। पोतराकुंड, महाविद्या चौराहा, श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट नंबर तीन, मसानी मुकुंद बिहार के निकट, डीग गेट सब्जी मंडी, भूतेश्वर तिराहा, रेलवे स्टेशन माल गोदाम मार्ग, बीएसए कालेज एचडीएफसी बैंक के सामने, नया बस अड्डा, कृष्णापुरी तिराहा, गोवर्धन चौराहा पुल के नीचे, परासौली गोवर्धन, रेलवे स्टेशन गेट नंबर तीन, रसखान समाधि के पास, बलदेव मंदिर के पास, गोकुल मंदिर के पास।
पोतराकुंड के पास, महाविद्या चौराहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि तिराहा गेट नंबर तीन, मसानी चौराहा, भरतपुर गेट चौराहा, जन्मभूमि मार्ग पेट्रोल पंप के पास, कल्याणं करोति के पास, स्टेट बैंक चौराहा, माल गोदाम मार्ग गेट, रेलवे स्टेशन गेट नंबर तीन, बीएसए कालेज के पास, भूतेश्वर तिराहा, फायर स्टेशन के पास, गोवर्धन चौराहा पुल के नीचे, टीएफसी चौराहा वृंदावन, रसखान समाधि स्थल, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारकाधीश मंदिर, दाऊजी मंदिर बलदेव, राधारानी मंदिर बरसाना, नंदबाबा मंदिर नंदगांव, बांके बिहारी मंदिर वृंदावन, प्रेम मंदिर वृंदावन, इस्कान मंदिर वृंदावन, अक्षय पात्र मंदिर वृंदावन। जेपी पांडेय-डिप्टी सीईओ, उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने बताया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही सजावट के स्थलों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। छोटे मंचों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
7455095736
