हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ ववि सिंघल
मथुरा में देर रात दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। थाना राया क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 25 हजार रूपये का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में लुटेरा के पुलिस की गोली लग गई। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना राया क्षेत्र के ककरैटिया नहर के पास SOG टीम और राया पुलिस की अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में थाना उद्योग नगर भरतपुर राजस्थान का रहने वाला 25 हजार का ईनामी बदमाश कोमल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। राया पुलिस और एसओजी से हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश कोमल ने ट्रैक्टर चोरी किया था। पुलिस वारदात के बाद बदमाश कोमल की तलाश कर रही थी। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश कोमल किसी वारदात को अंजाम देने के लिए ककरैटिया नहर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां उससे मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कोमल के पास से एक बोलेरो गाड़ी,तमंचा और कारतूस बरामद किए। राया थाना क्षेत्र के बाद दूसरी मुठभेड़ थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस ने रविवार को गोकुल बैराज के समीप ई रिक्शा से जा रहे हरिश्चंद गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता से पर्स लूटकर ले गया बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। बाइक सवार बदमाश पूनम गुप्ता के पर्स में 20 हजार रूपए नगद,मोबाइल और पास बुक आदि कागज से भरे पर्स को लूट ले गए थे। लूट की वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस को पहली सफलता उस समय हाथ लगी जब वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग की गई बाइक औरंगाबाद की एक गली में खड़ी मिल गई। इसके बाद पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई। पुलिस देर रात बदमाश की तलाश में लगी थी कि तभी नीमवाड़ी डेयरी फार्म के पास से लुटेरा शाहरुख पुत्र गुड्डू निवासी गणेश पंडित वाली गली औरंगाबाद आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते हुए शाहरुख ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें शाहरुख पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने शाहरुख के पास से लूटा गया मोबाइल,5 हजार रूपए नगद,पासबुक,तमंचा और कारतूस बरामद किए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
