• Sat. Jul 4th, 2026

ससुर ने बहू को गंदी नीयत से पकड़ा, पति ने घर से निकाला, मुकदमा

ByVijay Singhal

Aug 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर गंदी नीयत से पकड़ने और विरोध पर पति द्वारा घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पीएसी कर्मी पति, ससुर सहित पांच पर केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी मई 2021 में राया इलाके के युवक से हुई थी। पति पीएसी में नौकरी करता है। शादी में पिता द्वारा दिए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। पति, ससुर, सास, दो ननद बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग पर अड़ गए। मना करने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि ससुर ने अश्लीलता करना शुरू कर दिया। लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया तो ससुर की हिम्मत बढ़ गई। उन्होंने सात फरवरी 2022 को घर में अकेले पाकर बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसकी जानकारी पति, सास को दी तो उन्होंने जान से मारने की कोशिश की। इंस्पेक्टर महिला थाना अलका ठाकुर के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।आरोप है कि ससुर ने अश्लीलता करना शुरू कर दिया। लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताया तो ससुर की हिम्मत बढ़ गई। उन्होंने सात फरवरी 2022 को घर में अकेले पाकर बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसकी जानकारी पति, सास को दी तो उन्होंने जान से मारने की कोशिश की। इंस्पेक्टर महिला थाना अलका ठाकुर के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.