हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस एक वारदात का खुलासा करती है कि उससे पहले दूसरी वारदात हो जाती है। यहां बेखौफ बदमाशों ने 24 घंटे के अंदर दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहली वारदात थाना फरह क्षेत्र में की।जहां बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक कार को लूटने का प्रयास किया। दूसरी वारदात थाना सदर क्षेत्र में हुई। यहां बदमाशों ने दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की महिला से पर्स लूट लिया। थाना फरह क्षेत्र में आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर दो बदमाशों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार को लूटा और ड्राइवर को धक्का देकर हाईवे पर फेंक दिया। इसके बाद बदमाश कार को लेकर भागने लगे। आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के रहने वाले सौरभ शनिवार रात को किसी काम से अपनी इको स्पोर्ट कार से मथुरा आ रहे थे। रास्ते में रूणकता के समीप दो लोग मिल गए। जिन्होंने सौरभ से लिफ्ट मांगी। सौरभ ने दोनों व्यक्तियों को लिफ्ट देते हुए कार में बैठा लिया। सौरभ जैसे ही फरह थाना क्षेत्र में पहुंचे कि तभी बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए कार को लूट लिया और सौरभ को कार से नीचे फेंक दिया। कार लूट करने के बाद बदमाश मथुरा की तरफ भागे। लेकिन एक किलोमीटर दूर ही कार बंद हो गई। क्योंकि कार स्मार्ट स्टार्ट थी जो कि बटन से स्टार्ट और बंद होती थी। कार की चाबी सौरभ की जेब में थी। कार जैसे ही चाबी की रेंज से दूर गई वह ऑटो बंद हो गई। कार बंद होने से परेशान हुए बदमाश उसे हाईवे पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को बरामद कर लिया। लूट की दूसरी वारदात को बदमाशों ने अंजाम थाना सदर बाजार क्षेत्र में बदमाशों ने दिया। यहां बदमाशों ने चिंताहरण महादेव के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ लूट की। बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में 20 हजार रुपए नगद,मोबाइल फोन और अन्य जरूरी कागजात थे। शहर के बीएसए कॉलेज में काम करने वाले हरिश्चंद गुप्ता महोली रोड की प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं। रविवार को हरिश्चंद गुप्ता की मौसी दिल्ली से आईं। जिसके बाद हरिश्चंद गुप्ता पत्नी,बच्चों और मौसी के साथ चिंता हरण महादेव,ब्रह्मांड घाट आदि जगह के दर्शन करने के लिए गए। यह लोग जब ई रिक्शा से वापस आ रहे थे कि तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गोकुल बैराज के समीप हरिश्चंद गुप्ता की पत्नी के हाथ में मौजूद पर्स को छीन लिया और मौके से भाग खड़े हुए। थाना फरह क्षेत्र और थाना सदर बाजार इलाके में हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस पीड़ितों से बदमाशों का हुलिया जानने के साथ सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाल रही है। सदर बाजार थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया बदमाशों की तलाश की जा रही है जल्द वारदात का खुलासा किया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
