हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा यूपी 5 अगस्त 2023 जिसे बरामद होना था, उसकी लाश मिली, अगर पुलिस ने कायदे से कार्यवाही की होती तो ऐसा हरगिज ना होता! जी हां बिल्कुल यही बात है। देखना होगा कि क्या इस जानलेवा लापरवाही की सजा किसी को मिलती है। राया के पीरी गांव का 16 वर्षीय आशीष वृंदावन के परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय का हाई स्कूल का छात्र था। वह 28 जुलाई से लापता था, जिसकी गुमशुदगी वृंदावन के जैंत थाने में उसके सगे-संबंधियों को काफी टहलाने-परेशान करने के बाद दर्ज की गई। जब सगे संबंधी मां क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी से मिले और उनके द्वारा कप्तान से बात की गई, तब इस मामले में धारा 363 के तहत नाबालिग के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया।लेकिन शायद फिर कुछ नहीं किया गया। इस मध्य जो होना था हो गया। बीती शाम आशीष का शव मांट के राधा रानी मंदिर के समीप मिलने से उसके परिवार और सगे-संबंधियों में कोहराम है जो उसे ढूंढते न जाने कहां-कहां घूम रहे थे। आशीष का शव तो मिल गया है। लेकिन उसकी मौत का राज खुला अभी बाकी है। उसके पिता ने यही कहा है कि यदि पुलिस ने कार्यवाही की होती तो आशीष के साथ ऐसा ना होता। परिवारीजन किस तरह से मारे-मारे फिर रहे थे आशीष की तलाश में उसके परिवार के लोग और तमाम सगे-संबंधी और वह पहले से ही अनहोनी की आशंका भी जता रहे थे। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया अगर कुछ किया होता तो यह परिणाम न रहा होता, जो आया है।
