• Sat. Jul 4th, 2026

पुलिस तलाश रही थी नहर में, मथुरा पुलिस ने युवक को किया आगरा से बरामद

ByVijay Singhal

Aug 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र से 2 दिन पहले गायब हुए युवक को पुलिस ने आगरा से बरामद कर लिया। युवक के नहर में डूबने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस युवक को नहर में तलाश रही थी लेकिन युवक आगरा में जा कर छिप कर रह रहा था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। मंगलवार की शाम को थाना गोवर्धन पुलिस को सूचना मिली की अडिंग कस्बे के समीप से गुजर रही आगरा कैनाल नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अडिंग के रहने वाले युवक सोनू की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सोनू की तलाश के लिए गोताखोर भी लगाए लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के नहर में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस को नहर किनारे उसकी बाइक और चप्पल पड़ी मिली। बाइक में लॉक लगा था और उसमें से प्लक गायब था। इसके बाद पुलिस ने गोताखोर पानी में उतारे। नहर में पानी गहरा होने के कारण कांटे डाले लेकिन सोनू का कुछ पता नहीं चला। 15 घंटे से ज्यादा नहर में तलाश करने के बाद जब कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने अपनी जांच सोनू की बाइक से शुरू की। सोनू की बाइक में लॉक लगा होने और प्लक न होने पर सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा को शक हुआ। उन्होंने सोनू का फोन सर्विलांस पर लगाया। लेकिन गुरुवार सुबह तक उसका फोन बंद रहा। गुरुवार की सुबह जैसे ही सोनू का फोन चालू हुआ पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर ली और आगरा पहुंच गई। फोन की लोकेशन ट्रेस होते ही पुलिस की एक टीम आगरा निकल गई। एक दरोगा और दो सिपाहियों के साथ गई टीम को जब लोकेशन पर सोनू मिला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और मथुरा ले आई। मथुरा लाने के बाद सोनू को गोवर्धन ले जाया गया। जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह अडिंग कस्बे में रहता है। उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद सबक सिखाने के लिए मरने का नाटक किया। जिसकी वजह से उसने बाइक और चप्पल नहर के किनारे रख दी जिससे लगे कि उसने आत्महत्या कर ली है। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि युवक को सकुशल आगरा से बरामद कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.