• Sat. Jul 4th, 2026

गोविंद कुंड के समीप वार्ड नं 34 में छह माह में भी नही हुआ गली निर्माण, लोगो मे आक्रोश

ByVijay Singhal

Aug 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड 34 अंतर्गत गोविंद कुंड के समीप स्थित एक गली का निर्माण करीब छह महीने से रुका हुआ है, निकाय चुनाव से पहले इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया था लेकिन निकाय चुनाव के चलते किसी कारणवश इस सड़क का निर्माण रोक दिया गया, तभी से यह सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम और पार्षद से शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई, मंगलवार को लोगों ने नगर निगम व वार्ड पार्षद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया लोगों का कहना है कि करीब छह महीने से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बारिश का मौसम चल रहा है, गली में नालियों और सीवर का पानी भर जाता है, यह गंदा पानी उनके घरों में भी घुस रहा है, नालिया इस समय बड़े ही खस्ता हाल में है, स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार पार्षद से संपर्क कर चुके हैं लेकिन पार्षद उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं, उन्हें हर बार आश्वासन दे दिया जाता है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जायेगा लेकिन उसके बावजूद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.