• Sat. Jul 4th, 2026

फांसी पर लटके युवक की 1 मिनट में बचाई जान,मथुरा पुलिस ने 4 मिनट तक हार्ट पंपिंग दी

ByVijay Singhal

Jul 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। राहगीर की सूचना पर 500 मीटर की दूरी 1 मिनट में तय कर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा। इसके बाद 4 मिनट तक हार्ट पंपिंग की। सांस आने पर युवक को अस्पताल लेकर गई। कोतवाली के बड़ा मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि घर में पत्नी हर दिन झगड़ा करती है। इससे परेशान होकर जान देने जा रहा था। देर रात सड़क पर जब आवाजाही कम हो गई तो नीम के पेड़ में गमच्छे से फांसी का फंदा बनाकर लटक रहा था। तभी आप लोग आ गए। वहीं, PRV के जवानों के समझाने पर वह जीवन में ऐसा दोबारा न करने की बात कहा। कोतवाली इलाके के मनोहरपुरा का रहने वाला नरेंद्र गोकुल रेस्टोरेंट के पास रात 10.30 बजे नया बस स्टैंड पर पहुंचा। इसके बाद फांसी के फंदे से लटक ही रहा था। तभी वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक ने नरेंद्र की हरकत को देख लिया। युवक ने फौरन रेस्टोरेंट के पास खड़ी PRV को सूचना दी। हेड कॉन्स्टेबल उदयवीर सिंह,कॉन्स्टेबल इंद्रपाल गुर्जर और चालक होमगार्ड नेत्रपाल सिंह 1 मिनट में 500 मीटर की दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां लटके युवक को पेड़ से उतारा। युवक की सांसें अटकी थी। इसके बाद नब्ज चेक किया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल उदयवीर सिंह ने CPR देते हार्ट पंपिंग शुरू की। 4 मिनट तक पंपिंग करने के बाद नरेंद्र की सांस चलने लगी। नरेंद्र को होश आने पर पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने नरेंद्र का इलाज किया। इलाज के बाद नरेंद्र को पुलिसकर्मियों ने घर भेज दिया। हेड कॉन्स्टेबल उदयवीर सिंह ने बताया कि ड्यूटी गोवर्धन चौराहा से चौमुंहा तक नेशनल हाईवे पर रहती है। गुरुवार रात में गोकुल रेस्टोरेंट पर खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार से सूचना मिली। तुरंत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। युवक पेड़ से गमछे के सहारे लटक रहा था। उसे तुरंत उतारकर 4 मिनट तक हार्ट पंपिंग की। इसके बाद युवक की सांसें चलने लगीं। इसके बाद जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद युवक स्वस्थ्य हो गया। वहां से समझा बुझाकर घर भेज दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.