• Sat. Jul 4th, 2026

व्रन्दावन के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने 40 मिनट में पाया काबू,

ByVijay Singhal

Jul 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। प्रेम मंदिर के समीप इस रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वृंदावन में चैतन्य विहार इलाके में प्रेम मंदिर इलाके के पास बने वृंदावन दरबार रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें 500 मीटर दूर से दिख रही थी।
वृंदावन दरबार रेस्टोरेंट फाइबर और वुडन से बना हुआ था। यहां गुरुवार की देर रात तक चहल कदमी हो रही थी। शुक्रवार की सुबह कुछ रेस्टोरेंट कर्मी सो रहे थे तो कुछ नहाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां लगे इलेक्ट्रिक पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगते ही कर्मचारी रेस्टोरेंट से निकल कर बाहर भागे। रास्ते से गुजर रहे लोग रुक गए। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया। करीब 1 घंटे तक लगी आग ने पूरा रेस्टोरेंट तबाह कर दिया। रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद 25 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही रेस्टोरेंट स्वामी यदुराज यादव भी मौके पर पहुंच गए। फायर ऑफिसर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया आग की सूचना मिलते ही 3 दमकल की बड़ी गाड़ी और 1 छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। रेस्टोरेंट स्वामी यदुराज यादव ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अभी और आंकलन किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.