• Sat. Jul 4th, 2026

सीआरपीएफ ने मनाया 85वां स्थापना दिवस

ByVijay Singhal

Jul 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 27 जुलाई। 16 बटालियान सी
आरपीएफ ने राँची बांगर, मथुरा स्थित अपने मुख्यालय में दिनांक 27 जुलाई 2023 को सीआरपीएफ का 85वा स्थापना दिवस विधिवत तरीके से मनाया। सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई 1939 को नीमच (मध्य प्रदेश) में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में हुई थी। देश की आजादी इस बल के लिये भी एक बड़ा परिवर्तन लेकर आयी और एक अधिनियम के तहत 1949 में इसका नाम सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) कर दिया गया एवं 19 मार्च 1950 को तत्कालीन गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के द्वारा इस बल को ध्वज प्रदान किया गया।  इस दिन को सीआरपीएफ स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह चौहान, द्वितीय कमान अधिकारी 16 बटालियन सीआरपीएफ ने पुष्पांजली अर्पित करते हुए शहीदों को श्रद्धांजली दी एवं क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। द्वितीय कमान अधिकारी ने जवानों को सीआरपीएफ के बहादुरी एवं वीरतापूर्ण कार्यों का गौरवमयी इतिहास के बारे में बताया और वीरता पदकों से पुरस्कृत बल के कार्मिकों के नाम पढकर उन्हें सम्मानित किया।  समस्त अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों और उनके परिवार को बल के 85वीं स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दी। संध्या काल में 16 बटालियन राँची बॉगर, मथुरा स्थित सीआरपीएफ के कैम्प में बॉली बाल मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे जितेन्द्र सिंह चौहान, द्वितीय कमान अधिकारी, 16 बटा० सीआरपीएफ ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरुस्कार वितरित किये ।
इस अवसर पर दीपक कुमार ( द्वितीय कमान अधिकारी), देवेन्द्र सक्सेना ( उप-कमा०), राजेश कुमार राय (उप कमा० ). शसचिन कुमार (सहा0 कमा०) सुनील कुमार (सहा0 कमा० ), विनोद कुमार (सहा0 कमा०), निरीक्षक जेपी मिश्रा, व अन्य सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.