हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार के जनरल हाउस में बुधवार को बीते दिनों किए संविधान संशोधन पर मुहर लगा दी गई। बैठक अधिकतर संसोधनों को स्वीकार कर लिया गया। जनरल हाउस में बार के पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्षों एवं अधिवक्ताओं को संविधान संशोधन विषय पर विचार रखने के लिए बारी-बारी से मंच पर बुलाया। विजयपाल तोमर ने संशोधनों में कमी का हवाला देते हुए कहा कि जो प्रत्याशी 15 फीसदी वोट ही ला पाता है, ऐसे प्रत्याशियों पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, वहीं विशाल सिंह ने इस नियम को संविधान का हनन बताया और कहा कि कम वोट लाने वाले भी अध्यक्ष व सचिव तक बने हैं। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि कम वोट लाकर भविष्य में वह अधिक वोट नहीं ला सकता। ऐसे नियम से नए अधिवक्ताओं का मनोबल टूटेगा। नरेन्द्र सिंह, किशन सिंह, प्रहलाद सिंह, ईश्वर चन्द शर्मा, इन्द्र कुमार वशिष्ठ, सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा, श्याम सुन्दर जादौन, ऊषा सोलंकी, जयश्री श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। इसके बाद बार के पदाधिकारियों ने पूर्व निर्धारित संविधान के बदलाव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। सभा में अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, सचिव अरविन्द कुमार सिंह, संयुक्त सचिव रविन्द्र सिंह राजपूत, ऑडिटर चन्द्रपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। वरिष्ठ सलाहकार समिति में 7 सदस्यीय वरिष्ठ अधिवक्तागण वरीयता के आधार पर सदस्य होंगे। वरिष्ठ सलाहकार समिति में कोई पूर्व अध्यक्ष शामिल नहीं होगा। किसी भी पद पर निर्वाचित होने के बाद पुनः किसी भी पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। पूर्व में निर्धारित 5 वर्ष के प्रतिबंध को हटाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
