• Sat. Jul 4th, 2026

सीएम योगी बोले- मथुरा-वृंदावन में टूरिस्ट नहीं श्रद्धालु आते हैं, पुलिस करे अच्छा बर्ताव

ByVijay Singhal

Jul 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में लगाई गई PET सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करने के बाद अस्पताल परिसर के एक हाल में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने, अधिकारियों से बांके बिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण और वृंदावन में यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर एंट्री और एग्जिट गेट के बारे में जानकारी की। श्री बांके बिहारी जी मंदिर में भीड़ प्रबंधन एवं वृंदावन के यातायात प्रबंधन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं अगले सौ साल को ध्यान में रखते हुए बनाई जाएं। उन्होंने कहा, यमुना के आसपास कैचमेंट एरिया में किसी को बसने न दें और प्लानिंग करते हुए तैयारी करें। यदि कोई व्यक्ति या काश्तकार है और उसने कोई काॅलोनी बसाई है तो उनके पुनर्वास की प्लानिंग करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण से संबंधित विभागों को देखना चाहिए कि रिवर फ्रंट को कैसे विकसित कर सकते हैं। इस पर अभी से प्लानिंग की जानी चाहिए। सीएम योगी ने कहा, सड़कों का चौड़ीकरण एवं पार्किंग के लिए एमवीडीए एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद को मिलकर कार्य करना होगा। जिन लोगों की जमीन इस जद में आए उन लोगों को एफएआर में छूट दें। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करें। पैदल यात्रियों एवं वाहनों के आने जाने के रूट चिह्नित करने होंगे। लोग यहां पर्यटक बनकर नहीं आते, बल्कि श्रद्धालु बनकर आते हैं। उनको जूते चप्पल रखने की सुविधा देनी होगी, जिस रूट से वह आएंगे, उसी रूट से उसे वापस भेजना होगा। इसकी प्लानिंग करनी होगी। पार्किंग के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा, मल्टीलेवल पार्किंग उपलब्ध कराना। साथ रिहैबिलिटेशन की व्यवस्था भी करनी होगी। जो दुकानदार हटें उनको उसमें कुछ जगह कॉमर्शियल यूज के लिए दें। श्रद्धालुओं को वहां पर बुनियादी सुविधाएं भी दें जैसे टॉयलेट, रेस्टोरेंट आदि। टूरिस्ट पुलिस एवं यातायात पुलिस की ट्रेनिंग करवाएं कि वह सभी श्रद्धालुओं से अच्छा एवं विनम्र व्यवहार करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा, यमुना में जो लोग स्नान करते हैं उनके लिए आपदा मित्र की तैनाती की जाए। ई रिक्शा, तीन पहिया वाहन, टैक्सी आदि के चालकों का वैरिफिकेशन कराना सुनिश्चित करें और उनका रूट भी तय करें। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास होना चाहिए कि आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को पार्किंग, टैक्सी स्टैंड या अन्य कोई विकास कार्य के ठेका पट्टा लेने की छूट न दें और सख्ती से इसे रोकने की आवश्यकता है। पार्किंग, टैक्सी, ई रिक्शा, तीन पहिया वाहन आदि का रेट तय होने चाहिए। सड़कों पर जगह जगह भीख मांगने वाले, सड़कों के किनारे पटरियों पर बैठे-लेटे रहते हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था है। शासन की योजना है, उन्हें पुनर्वास कराना चाहिए। मुख्य पर्वों के दिन प्रयास हो कि कोई VVIP, VIP टूर न हो और उन्हें पहले से ही अवगत करा दें। यदि कोई VIP आता है, तो उससे कॉमन मैन की तरह ही व्यवहार होना चाहिए और कोई स्पेशल सुविधा न दें। उन्होंने कहा, पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जो मैन पावर बढ़ानी है उसके लिए गृह विभाग इसकी व्यवस्था देखे। CCTV का कवरेज होना चाहिए। अलग-अलग भाषाओं में साइनेज, दिशा सूचक चिह्न लगाएं। LED डिस्प्ले बोर्ड लगवाएं। इसमें मन्दिर के भी दृश्य और भजन आदि बजते हुए दिखाई दें, तो लोगों को यह आकर्षित करेगा। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए और मन्त्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मन्दिर परिसर का जायजा लिया और प्रवेश एवं निकास गेट देखे। मन्दिर की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में एसएसपी शैलेश पांडे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, श्रद्धालुओं को गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश दिया जा रहा है जबकि 1 और 4 से मंदिर से बाहर निकाला जाता है। बैठक में मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मील चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, कमिश्नर ऋतु महेश्वरी, एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी दीपक कुमार, उपाध्यक्ष एमवीडीए नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त अनुनय झा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.