हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके में प्रेमी ने महिला पर हमला कर दिया। चाकू से लिए गए हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया जहां से आगरा रैफर कर दिया। महिला दिल्ली से मथुरा दवा लेकर आने की कहकर आई थी। दिल्ली निवासी 24 वर्षीय महिला बुधवार को दवा लेने की कहकर मथुरा आई थी। महिला यहां सदर बाजार इलाके के रहने वाले सद्दाम से मिली। सद्दाम और महिला दोनों कैंट बिजली घर के पास गली में स्थित मजार पर बैठे थे कि तभी अचानक सद्दाम ने महिला पर हमला कर दिया।
बैठकर बातचीत कर रहे थे। अचानक दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। वाद विवाद कुछ देर में इतना बढ़ गया कि सद्दाम ने चाकू निकालकर महिला पर हमला कर दिया। सद्दाम ने पहले महिला के चेहरे पर चाकू मारा जो उसकी आंख के नीचे लगा। इसके बाद दोबारा वार किया तो हाथ पर चाकू लगा। दो वार सद्दाम ने महिला के पेट पर किए।
युवक युवती के बीच झगड़ा होते देख वहां पशु घुमा रहे चार पांच लोग उनकी तरफ बढ़े तो सद्दाम मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना सदर बाजार प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा । जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया। महिला पर हुए हमले के मामले में थाना सदर बाजार प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली महिला का मथुरा के सद्दाम से अफेयर था। महिला शादी शुदा है,सद्दाम ने हमला किया जिसमें वह घायल हो गई अभी हालत ठीक है। महिला के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है जो तहरीर देंगे उस पर मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। बताया गया कि सद्दाम और दिल्ली निवासी महिला की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत आगे बढ़ी तो प्यार हो गया। दोनों में प्यार की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो उन्होंने महिला की शादी करा दी। इसी से सद्दाम खफा था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
