• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा में 854 राशन डीलर 3 मांगो को लेकर हड़ताल पर, दुकानदार नहीं देंगे राशन,

ByVijay Singhal

Jun 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में राशन की 854 दुकान हैं। जिसमें से शहरी क्षेत्र में 112 के करीब हैं। इसके अलावा अन्य नगर पालिका,नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में हैं। इन राशन की दुकानों पर हर महीने गेंहू ,चावल और अन्य सरकार की तरफ से वितरित की जाने वाली जरूरी वस्तुओं का वितरण राशन कार्ड धारकों को किया जाता है।
मथुरा राशन डीलर एसोसिएशन के महामंत्री मनोज ने बताया कि उनकी 3 मांग हैं। जिसमें प्रमुख रूप से पिछले 8 महीने से कमीशन का न मिलना, दिसंबर में जो फ्री राशन वितरित किया था। उसका भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा जो माल गोदाम से दुकान पर पहुंचता है उसका किराया ठेकेदार को देना होता है, लेकिन वह उनसे ही लिया जाता है। उसका भुगतान ठेकेदार द्वारा करवाया जाए। राशन डीलर की हड़ताल का असर 4 लाख 23 हजार राशन कार्ड धारकों पर पड़ेगा। यानि करीब 17 लाख लोगों पर। यह आंकड़ा केवल मथुरा का है। हड़ताल प्रदेश व्यापी है। अगर राशन डीलर की हड़ताल ज्यादा दिन तक चलती है तो वह लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे जिनके यहां राशन का गेंहू ,चावल आता है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सरकारी राशन की दुकान बड़ी राहत देने वाली होती है। उत्तर प्रदेश में मांगों को लेकर राशन डीलर मंगलवार से हड़ताल पर जा रहे हैं। मथुरा में इस हड़ताल में 854 राशन डीलर शामिल होंगे। राशन डीलर की हड़ताल का असर साढ़े 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों पर असर पड़ेगा। मांगों को लेकर राशन डीलर पिछले 2 महीने से शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जब राशन डीलर की मांग पर कोई अमल नहीं हुआ। उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। सोमवार को मथुरा में राशन डीलर ने बैठक की और मंगलवार से राशन न बांटने का निर्णय लेते हुए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.